प्रोक्रास्टिनेशन, यानि काम टालने की आदत, एक ऐसी समस्या है, जो इंसान के आगे बढ़ते रहने के मार्ग को अक्सर रोकती है। लेकिन ऐसा होता क्यों है? क्यों इंसान इस समस्या को घेरे में अक्सर खुद को पाता है?
1. असफलता का डर
हम अक्सर असफलता से डरते हैं। यही डर हमें किसी काम को शुरू करने से रोकता है। न काम शुरू होगा, न असफलता मिलेगी।
2. परफेक्शनिजम
कुछ लोग इसलिए भी अपना काम शुरू नहीं कर पाते, क्योंकि उन्हें शुरुआत से ही सब कुछ फेवर में चाहिए होता है। दिमाग कहता है बाद में करेंगे, जब सब सही होगा।
3. मोटिवेशन की कमी
हमारा दिमाग हमें तुरंत खुशी देने वाली चीजों के पीछे भगाता है, जिस वजह से वह काम जिसमें मजा न हो, उसे हम टालते रहते हैं और कभी शुरू नहीं करते हैं।
4. गलत स्ट्रेटेजी
कई बार हम इसलिए काम शुरू नहीं करते क्योंकि वह हमें बड़ा और भारी लगता है क्योंकि हम उसे छोटे हिस्सों में बांटते नहीं हैं।
5. स्ट्रेस और ओवरथिंकिंग
इंसान काम शुरू करने से पहले ही, उसके बारे में हजार चीजें सोच लेता है। इससे दिमाग पहले से ही थक जाता है और काम शुरू ही नहीं हो पाता।
6. आलस और ऊर्जा की कमी
कम नींद और थकान से जूझ रहा इंसान, बहुत आसानी से अपने कामों को टालता है। बहुत जरूरी कामों के ऊपर आसान कामों को रखता है।
7. प्राथमिकताओं की अस्पष्टता
जब इंसान तय नहीं कर पाता कि कौनसा काम सबसे जरूरी है, तब बहुत खुद ही आसान से काम चुन लेता है। इससे जरूरी काम धरे के धरे रह जाते हैं।
8. आत्मविश्वास की कमी
जब किसी काम को लेकर आत्मविश्वास की कमी होती है, तब हम असुरक्षित महसूस करते हैं। इस असुरक्षा को दूर करने के लिए, हम उस काम को करने के बजाय टाल देते हैं।
9. आदत
किसी न किसी कारण से लगातार काम टालना, हमारी धीरे-धीरे आदत बन जाती है। फिर काम टालना सामान्य हो जाता है और दिमाग वही पैटर्न दोहराने लगता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें