दिनभर की भागदौड़, काम का प्रेशर और खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोग डिप्रेशन, चिंता, तनाव के शिकार होते जा रहे हैं।
कॉरपोरेट सेक्टर में बढ़ते कॉम्पिटिशन के बीच हर कोई बेहतर परफॉर्म करना चाहता है। इसके लिए वह ऐसे गोल सेट कर लेता है, जो उसकी क्षमता से बाहर होते हैं।
इससे काम का प्रेशर बढ़ता जाता है और फिर फिजिकल और मेंटल हेल्थ बिगड़ने लगती है। जानिए कैसे कम करें अपना वर्कलोड।
सबसे ज्यादा जरूरी है काम को सही वक्त पर खत्म करना। इसके लिए टाइम मैनेजमेंट सीखें और उसे सुधारें।
हर दिन के लिए अपना टाइम टेबल तैयार रखें और उसके मुताबिक ही अपना काम करें, ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो।
सुबह जल्दी उठें और टाइम पर ऑफिस जाएं, ताकि टाइम से घर आकर अपने आप को भी समय दे सकें।
काम करना अच्छी बात है। लेकिन, काम के बीच थोड़ी-थोड़ी देर ब्रेक लेते रहें, जिससे मेंटल हेल्थ पर असर न पड़े।
अगर आप चाहते हैं कि आपका शरीर हमेशा थका-थका न महसूस करे, तो नियमित रूप से अच्छी डाइट लें। नींद भी बहुत जरूरी है।
यदि आपको अपनी लाइफ में आगे बढ़ना है तो अपने लिए छोटे-छोटे गोल्स सेट करें, इसे रियलिस्टिक गोल्स करना भी कहते हैं।
अगर काम में किसी की मदद की जरूरत हो मदद मांगने के लिए हिचकिचाया न करें।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी मेंटल हेल्थ सही रहे तो एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन में शामिल करें।
अगर आपको ऐसा लगता है कि काम को लेकर आप डिप्रेस्ड हैं तो काउंसलर की मदद भी ले सकते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें