अंबानी फैमिली का
जामनगर से कनेक्शन

Trending

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत और
राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन
गुजरात के जामनगर में हो रहा है। 

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग की तैयारियों के बीच
एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नीता ने
बताया कि यह फंक्शन जामनगर में क्यों हो रहा। 

नीता अंबानी कहती हैं कि आकाश, ईशा और
अनंत तीनों का बचपन जामनगर में ही बीता है।
 इसलिए वह बच्चों को परिवार की जड़ों से
जोड़े रखना चाहती हैं। 

दरअसल, जामनगर से पूरे अंबानी परिवार का
गहरा नाता है। अनंत की दादी कोकिला बेन
अंबानी जामनगर में पैदा हुई थीं। 

अनंत के दादा धीरूभाई अंबानी ने जामनगर से ही बिजनेस शुरू किया था। मुकेश अंबानी ने भी जामनगर में ही परिवार का कारोबार संभाला। 

जामनगर में प्री वेडिंग समारोह 3 मार्च तक चलेगा। अनंत और राधिका की सगाई 2022 में राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर में हुई थी। 

2023 में मुंबई में अंबानी हाउस एंटीलिया में एक ऑफिशियल सेरेमनी हुई थी। अब जामनगर के रिलायंस ग्रीन्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले इस इवेंट
में दुनियाभर के मशहूर लोग शिरकत कर रहे। 

इस कार्यक्रम में पॉप सिंगर रिहाना परफॉर्म करेंगी। वहीं, बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, सुंदर पिचाई जैसी बड़ी हस्तियां पहुंची हैं। 

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here