सर्दियों के यादगार
हॉलिडे डेस्टिनेशन
Trending
भारत में सर्दियों में घूमने के लिए कुछ खास
जगहों पर जाकर आप अपने विंटर वेकेशन
को यादगार बना सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित
धर्मशाला है तो एक छोटा सा शहर, लेकिन
यहां की खूबसूरती के कारण इसे बेहतरीन
हिल स्टेशन माना जाता है।
देश की स्कीइंग राजधानी औली बेस्ट
विंटर डेस्टिनेशन है। नीलकंठ, नंदा देवी और
माना पर्वत यहां के खास आकर्षण हैं।
सर्दियों को यादगार बनाने के लिए
गुलमर्ग घूमने जाएं। सर्द मौसम में यहां की
खूबसूरती अपने शबाब पर होती है।
ठंड में सुकून तलाश रहे हैं तो गंगटोक की सैर
पर निकल जाएं। यहां की हरियाली, झीलें और
रंग-बिरंगे मठ आपका मन मोह लेंगे।
हैंडीक्राफ्ट, पारंपरिक भोजन, रेगिस्तानी
सफारी का लुत्फ उठाने के लिए रण ऑफ कच्छ
की सैर पर निकल जाएं। यहां हॉट एयर
बलून राइड का अनुभव जरूर लें।
ऊंट की सवारी, क्वाड बाइकिंग, टिब्बा बैशिंग,
पैरासेलिंग, डेजर्ट कैंपिंग के शौकीन हैं तो
विंटर वेकेशन के लिए जैसलमेर जाएं।
'ब्लू सिटी' के नाम से मशहूर जोधपुर घूमने के
लिए सर्दियों का मौसम बेस्ट है। मेहरानगढ़ किला,
उम्मेद भवन पैलेस, महामंदिर जैसे भव्य पर्यटन
स्थल आपको बहुत पसंद आएंगे।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here