कैसे चुनते हैं
रिपब्लिक डे परेड का
चीफ गेस्ट?

Trending

गणतंत्र दिवस परेड पर हर साल
किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष को मुख्य अतिथि के
तौर पर बुलाया जाता है। जानें इस बार
चीफ गेस्ट कौन हैं और रिपब्लिक डे परेड पर
चीफ गेस्ट चुनने का क्या प्रोसेस है।

1950 में हुई पहली रिपब्लिक डे परेड में
इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट सुकर्णो को बतौर चीफ
गेस्ट बुलाया गया था। उसके बाद से ही विदेशी
राष्ट्राध्यक्ष को बुलाने की परंपरा जारी है।

इस साल रिपब्लिक डे परेड के चीफ गेस्ट
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन होंगे।

गणतंत्र दिवस परेड के चीफ गेस्ट का
नाम तय करने की प्रक्रिया विदेश मंत्रालय
करीब छह महीने पहले से शुरू कर देता है।

किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष को मुख्य
अतिथि बनाने से पहले उस देश के साथ भारत
के राजनीतिक, सैन्य और अर्थव्यवस्था से
संबंधित रिश्तों पर विचार किया जाता है।

विदेशी अतिथि को बुलाने से कहीं
किसी दूसरे देश से संबंध तो खराब नहीं होंगे,
इसका भी ध्यान रखा जाता है।

विदेश मंत्रालय संभावित मुख्य अतिथियों
की एक लिस्ट तैयार करता है, जिसमें कई विदेशी
राष्ट्राध्यक्षों के नाम होते हैं। इन नामों पर
प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की मंजूरी ली जाती है।

मंजूरी मिलने के बाद देश के राजदूत
मुख्य अतिथि की उपलब्‍धता के बारे में पता
लगाते हैं, क्योंकि किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष
का व्‍यस्‍त शेड्यूल होना आम बात है।

इसके बाद भारत और जिस राष्ट्राध्यक्ष को
बुलाया गया है, उस देश के बीच आधिकारिक रूप
से बातचीत होती है और सब कुछ तय होने के बाद
मुख्य अतिथि के नाम पर मोहर लग जाती है।

चीफ गेस्ट बनने के लिए निमंत्रण
पर विदेशी राष्ट्राध्यक्ष से मंजूरी मिलते ही
उन्हें ठहराने और उनकी मेहमाननवाजी
का इंतजाम शुरू हो जाता है।

भारत में गणतंत्र दिवस के मौके पर
आए मुख्य अतिथि का खास तरीके से
स्वागत-सत्कार किया जाता है।

मुख्य अतिथि कई औपचारिक गतिविधियों में
सबसे आगे रहते हैं। उन्हें भारत के राष्ट्रपति के
सामने 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया जाता है।

दोपहर में मुख्य अतिथि के लिए प्रधानमंत्री
की तरफ से भोजन का आयोजन किया जाता है।
शाम को राष्ट्रपति उनके लिए विशेष स्वागत
समारोह आयोजित करते हैं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here