Trending

फ्री का Wi-Fi
पड़ सकता
है भारी

आजकल सार्वजनिक जगहों पर फ्री में Wi-Fi की सुविधा मिलना आम बात हो गई है, जिसे कोई भी आसानी से कनेक्ट कर सकता है।

क्या आपने कभी सोचा है कि यह Wi-Fi कितना सुरक्षित है? अगर नहीं, तो अब जान लीजिए, ताकि बाद में पछताना न पड़े।

हाल ही में UGC ने छात्रों को चेतावनी दी है कि पब्लिक Wi-Fi से अपने पर्सनल और प्रोफेशनल अकाउंट्स लॉगिन न करें।

साइबर अपराधी फ्री Wi-Fi के जरिए आपके डेटा पर नज़र रखते हैं और उसे चुरा
सकते हैं।

साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फ्री Wi-Fi से कनेक्ट होते ही हैकर्स आपके फोन या लैपटॉप में वायरस या मालवेयर डाल सकते हैं।

इससे आपकी पर्सनल जानकारी चोरी हो सकती है और बैंक अकाउंट तक हैक किया जा सकता है।

शॉपिंग मॉल, होटल, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर Wi-Fi कनेक्ट करने से बचें, यहां के Wi-Fi नेटवर्क सुरक्षित नहीं होते और आपके डिवाइस में मालवेयर भेज सकते हैं।

अगर पब्लिक Wi-Fi का इस्तेमाल करना ही पड़े तो बैंकिंग, ईमेल और सोशल मीडिया लॉगिन से बचें किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।

पब्लिक Wi-Fi के सुरक्षित उपयोग के लिए VPN का इस्तेमाल करें, जिससे डेटा
एन्क्रिप्टेड रहे।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here