ऋतुराज गायकवाड़ ने उत्तर प्रदेश के
खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी वन डे क्रिकेट
मैच खेला, जिसमें 1 ओवर में 7 छक्के लेकर
नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
ऋतुराज ने विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर
फाइनल में उत्तर प्रदेश के खिलाफ पारी के
49वें ओवर में यह कारनामा कर दिखाया।
गेंदबाज शिवा सिंह थे, जिन्होंने इस
ओवर में एक नो बॉल भी की, जिससे यह
सात बॉल का ओवर हो गया।
यह बल्लेबाज उन खिलाड़ियों की
सूची में शामिल हो गया है जिन्होंने क्रिकेट
के सभी प्रारूपों में एक ओवर में कम से कम
लगातार छह छक्के जड़े हों।
ऋतुराज पारी का आगाज करते हुए
आखिर तक क्रीज पर टिके रहे। उन्होंने
159 गेंदों पर नाबाद 220 रन बनाए जिसमें
10 चौके और 16 छक्के शामिल हैं।
एक ओवर में सर्वाधिक छक्कों का
रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ली जर्मोन के नाम है,
जिन्होंने वेलिंगटन में शेल ट्रॉफी के एक
मैच में 8 छक्के लगाए थे।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें