परिवहन मंत्रालय की 'रोड एक्सीडेंट इन इंडिया 2022' रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर साल लाखों सड़क हादसे होते हैं, जिनमें हजारों लोगों की जान चली जाती है।
2022 में भारत में 4,61,312 सड़क हादसे हुए, जिनमें 1,68,491 लोगों की जान गई और 4,43,366 लोग घायल हुए।
2021 के मुकाबले 2022 में सड़क हादसों की संख्या में 11.9% का इजाफा हुआ, मृतकों की संख्या 9.4% और घायलों की संख्या में 15.3% की वृद्धि दर्ज की गई।
2018 से 2022 के बीच उत्तर प्रदेश ने सबसे ज्यादा 1,08,882 मौतें दर्ज कीं, इसके बाद तमिलनाडु में 84,316 और महाराष्ट्र में 66,370 मौतें हुईं।
मध्य प्रदेश (58,580), कर्नाटक (53,448) और राजस्थान (51,280) जैसे राज्यों में सड़क हादसों और मौतों की बड़ी संख्या चिंता का विषय है।
2022 में हुए कुल सड़क हादसों में से 33.8% (1,55,781) जानलेवा साबित हुए, हर तीसरा हादसा यह दिखाता है कि यातायात नियमों की अनदेखी जानलेवा हो सकती है।
2022 में सड़क हादसों में 4,43,366 लोग घायल हुए, यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 15.3% अधिक है।
बिहार (36,191) और गुजरात (36,626) में भी सड़क हादसों की बढ़ी संख्या इन राज्यों में ट्रैफिक नियमों का पालन और सड़क सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की जरूरत बताती है।
तमिलनाडु में 2022 में 84,316 मौतें हुईं, जो सड़क हादसों और मौतों के मामले में देश में दूसरे स्थान पर है। यहां भी सड़क सुरक्षा के उपायों को बढ़ावा देने की जरूरत है।
रिपोर्ट बताती है कि तेज रफ्तार, लापरवाही और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी सड़क हादसों के मुख्य कारण हैं
सड़क हादसों को कम करने के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता, सख्त ट्रैफिक नियम, बेहतर सड़कें और प्रभावी आपातकालीन सेवाएं जरूरी हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें