ऑक्सीजन खींचने वाला रॉकेट

Trending

रूस-यूक्रेन पर हमले के लिए TOS-2 Tosochka रॉकेट्स का इस्तेमाल कर रहा है। ये रॉकेट्स जहां गिरते हैं, उसके आसपास की ऑक्सीजन खींच लेते हैं।

TOS-2 (Tosochka) रॉकेट रूस का एक मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम है, जिसमें थर्मोबेरिक वॉरहेड लगाया जाता है जिससे की ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है।

TOS-2 रॉकेट्स के फटने से प्रेशर वेव निकलती है जिससे काफी गर्मी पैदा होती है। इसलिए ये रॉकेट जिस जगह पर गिरते हैं वहां ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है।

रूसी सेना साल 2021 से इस रॉकेट का इस्तेमाल कर रही है। रॉकेट सिस्टम में 220 मिलीमीटर कैलिबर के 18 रॉकेट लगे होते हैं। इस रॉकेट की रेंज 10 किलोमीटर तक होती है।

यह रॉकेट TOS-1 का अपग्रेडेड वर्जन है। TOS-2 रॉकेट छोटी रेंज होने के बावजूद बेहद घातक हथियार है।

TOS-2 आधुनिक नेविगेशन सिस्टम, एक लेजर रेंज फाइंडर, सैटेलाइट नेविगेशन और एक डॉपलर स्पीड मीटर से लैस है।

इस रॉकेट को हल्के कवच वाले वाहनों को नष्ट करने सहित बिल्डिंग में तैनात सिपाहियों को बाहर निकालने के लिए डिजाइन किया गया है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here