कपल्स के लिए
रोमांटिक शायरी

Trending

वैलेंटाइंस डे एक खास मौका है पार्टनर को दिल
का हाल बताने का। मशहूर शायरों की शायरी के
जरिए रोमांटिक अंदाज में कहें दिल की बात।

तुम्हारे शहर का मौसम बड़ा सुहाना लगे,
मैं एक शाम चुरा लूं, अगर बुरा न लगे।
-कैसर-उल जाफरी

जहां में होने को ऐ दोस्त यूं तो सब होगा,
तिरे लबों पे मिरे लब हों ऐसा कब होगा।
- शहरयार

लोग कहते हैं कि तू अब भी खफा है मुझसे,
तेरी आंखों ने तो कुछ और कहा है मुझ से।
-जां निसार अख्तर

कौन सी बात है तुममें ऐसी,
इतने अच्छे क्यूं लगते हो।
-मोहसिन नकवी

बेचैन इस कदर था कि सोया न रात भर,
पलकों से लिख रहा था तिरा नाम चांद पर।
-अज्ञात

एक चेहरा है जो आंखों में बसा रहता है,
इक तसव्वुर है जो तन्हा नहीं होने देता।
-जावेद नसीमी

प्यार का पहला खत लिखने में वक्त तो लगता है,
नए परिंदों को उड़ने में वक्त तो लगता है।
-हस्तीमल हस्ती

तुम्हारा नाम आया और हम तकने लगे रस्ता,
तुम्हारी याद आई और खिड़की खोल दी हम ने।
-मुनव्वर राना

मोहब्बत एक खुशबू है हमेशा साथ चलती है,
कोई इंसान तन्हाई में भी तन्हा नहीं रहता।
-बशीर बद्र

दिल में किसी के राह किए जा रहा हूं मैं,
कितना हसीं गुनाह किए जा रहा हूं मैं।
-जिगर मुरादाबादी

पत्थर मुझे कहता है मिरा चाहने वाला,
मैं मोम हूं उस ने मुझे छूकर नहीं देखा।
-बशीर बद्र

दिल पे आए हुए इल्जाम से पहचानते हैं,
लोग अब मुझको तिरे नाम से पहचानते हैं।
-कतील शिफाई

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here