मैच मोमेंट्स RR VS SRH

Trending

ipl के 50वें मैच में हैदराबाद ने राजस्थान को 1 रन से हराया। मैच का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ ।

हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 201 रन बनाए। जिसके जवाब में राजस्थान 200 रन ही बना पाई।

मैच में कई मोमेंट्स रहे, पहला हेड का कैच छूटा। मैच के पहले ओवर में रियान पराग से हेड का कैच छूट गया।

दूसरा, रेड्डी की बल्लेबाजी। नीतीश रेड्डी ने 42 गेंदों में 76 रन की तूफानी पारी खेली।

तीसरा, हेड की बल्लेबाजी। ट्रेविस हेड ने 44 गेंदों में 58 रन की पारी खेल टीम को अच्छी शुरुआत दी।

चौथा, क्लासेन की तूफानी बल्लेबाजी। आखिरी ओवरों में क्लासेन ने 19 गेंदों में 42 रन बना टीम को 200 तक पहुंचाया।

पांचवां, आवेश खान की गेंदबाजी। आवेश खान ने 4 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट लिए।

छठा, रियान पराग की पारी। रियान पराग ने 49 गेंदों में 77 रन की पारी खेली।

सातवां, जायसवाल की पारी। यशस्वी जायसवाल ने 40 गेंदों में 67 रन की पारी खेल टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

आठवां, आखिरी गेंद पर विकेट। आखिरी गेंद पर  राजस्थान को जीतने के लिए 2 रन चाहिए थे, लेकिन भुवनेश्वर ने पॉवेल को आउट कर दिया। 

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here