भारत में जबरदस्त सफलता
के बाद अब आरआरआर कमाई के मामले
में जापान में भी झंडे गाड़ रही है।
जापान में 240 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई
आरआरआर फिल्म ने 17 दिनों में इंडियन रुपए
से करीब 10 करोड़ कमा लिए हैं।
इसके साथ ही ये फिल्म ‘3 इडियट्स’ को
पीछे छोड़ते हुए जापान में तीसरी सबसे ज्यादा
कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन गई है।
पहले नंबर पर रजनीकांत की फिल्म ‘मुथु’ और
दूसरे पर एस एस राजामौली की ‘बाहुबली 2’ है।
आरआरआर ने अब तक 1200 करोड़
से अधिक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर
लिया है और अभी भी दुनिया के कई हिस्सों
में फिल्म की कमाई जारी है।
अमेरिका के कई शहरों में आरआरआर फिल्म
को फिर से रिलीज किया। यहां फिल्म ने अब तक
110.7 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।
वहीं यूएई में फिल्म ने करीब 37.8 करोड़
रुपए का बिजनेस किया है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें