कहा- सनातन धर्म सर्वश्रेष्ठ

BJP नेता रूबी खान
बोलीं- भगवान राम ही पैगंबर

यूपी के अलीगढ़ की BJP नेता
रूबी आसिफ खान का बयान सुखियों में है।
रूबी ने सनातन धर्म को सर्वश्रेष्ठ कहा।

रूबी ने कहा, ‘दुनिया में सबसे पहले सनातन
धर्म के ही लोग थे। समय के साथ सबके धर्म
बदलते गए। इसलिए भगवान राम ही पैगंबर हैं।’ 

BJP नेता ने कहा, 'जब से भाजपा सरकार बनी है,
यूपी दंगा मुक्त हुआ है। मुस्लिम समाज समझ
चुका है कि बीजेपी ही उनकी रक्षा करेगी। PM
मोदी, CM योगी ने सामाजिक भेदभाव मिटाया है।'

रूबी के बयान पर AMU के सुन्नी
थेयोलॉजी डिपार्टमेंट के पूर्व विभागाध्यक्ष
मुफ्ती मोहम्मद जाहिद ने कहा कि कई
किताबों में ये लिखा है कि भगवान राम
एक पैगंबर या एक दूत थे। 

मुफ्ती ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘रूबी खान
रामचंद्र को नबी मानें तो हैरत नहीं। रूबी मूर्ति
पूजन करती हैं और खुद को मुसलमान भी बताती
हैं। ये दोनों बातें साथ नहीं हो सकतीं।’  

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here