92 साल की
उम्र में रूपर्ट मर्डोक
करेंगे 5वीं शादी
Trending
मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक 92 साल की
उम्र में पांचवी बार शादी करने जा रहे हैं। रूपर्ट
66 साल की एन लेस्ली स्मिथ से शादी करेंगे।
लेस्ली स्मिथ की भी ये तीसरी शादी होगी।
इन दोनों की मुलाकात पिछले साल सितंबर के
महीने में कैलिफोर्निया में हुई थी।
दोनों की शादी गर्मियों में होने की
संभावना है। रूपर्ट मर्डोक पिछले साल
अपनी चौथी पत्नी से अलग हुए थे।
मर्डोक ने न्यूयॉर्क पोस्ट को जानकारी देते हुए
कहा था कि मैं प्यार में पड़ने से डरता था- लेकिन
मुझे पता था कि यह मेरा आखिरी होगा।
एन लेस्ली स्मिथ ने कहा कि मैं
14 साल से विधवा हूं। रूपर्ट की तरह,
मेरे पति एक बिजनेसमैन थे।
रूपर्ट मर्डोक इससे पहले चार बार
शादी कर चुके हैं। मर्डोक की पहली तीन
पत्नियों से छह बच्चे हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here