सचिन पायलट का
सारा से तलाक

Trending

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और
कांग्रेस कार्य समिति मेंबर सचिन पायलट
पत्नी सारा पायलट से अलग हो चुके हैं। 

सचिन-सारा का तलाक हो चुका है।
पायलट के चुनावी एफिडेविट से इसका
खुलासा हुआ है।

सचिन ने टोंक विधानसभा सीट से
कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरने के
बाद दिए एफिडेविट में पत्नी के नाम के
आगे 'तलाकशुदा' लिखा है।

सचिन और सारा के तलाक की जानकारी
पहली बार सार्वजनिक हुई है। अभी तक यह
साफ नहीं हुआ है कि तलाक कब हुआ।

सचिन पायलट के दोनों बच्चे उनके पास हैं।
पायलट ने एफिडेविट में डिपेंडेंट के तौर पर
दोनों बच्चों के नाम लिखे हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में दिए
एफिडेविट में सचिन ने पत्नी के नाम के कॉलम
में सारा पायलट का नाम लिखा था।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here