Trending

38 हजार जवान करेंगे महाकुंभ
की सुरक्षा

महाकुंभ 2025 का भव्य आयोजन शुरू होने वाला है। इस बार यहां 38 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा, जो चारों ओर से मेले की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता बनाने के लिए महाकुंभ में 56 नए थाने और 144 चौकियां स्थापित
की गई हैं।

2013 के कुंभ में केवल 14 सेक्टरों में 12,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे, जबकि इस बार महाकुंभ में यह संख्या 38,000 को
पार कर जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था में नवीनतम तकनीकों का भी समावेश किया गया है। महाकुंभ में ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का
उपयोग किया जाएगा।

100 फेस रिकग्निशन कैमरे और 2700 CCTV कैमरों से रियल टाइम निगरानी होगी।

AI कैमरे हेड काउंट करेंगे और निर्धारित सीमा से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर अधिकारियों को तुरंत जानकारी भी देंगे।

पानी के अंदर भी सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। नदी में 8 किमी तक डीप बैरिकेडिंग की जाएगी।

महाकुंभ में अंतरराष्ट्रीय स्तर के 25 मेगा इवेंट्स आयोजित होंगे, जिनमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी, 10 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल होंगे।

श्रद्धालु गूगल नेविगेशन के जरिए कुंभ के हर हिस्से में पहुंच सकते हैं और 12 भाषाओं में AI चैटबॉट के माध्यम से कुंभ से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here