Entertainment

सानिया मिर्जा ने
लिया तलाक,
जानें सच

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और
क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच तलाक की
खबरों को सानिया की एक इंस्टा स्टोरी
ने लगभग कंफर्म कर दिया है।

हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी
इसकी घोषणा नहीं की है। लेकिन सानिया
ने बुधवार को तलाक को लेकर एक
इंस्टा स्टोरी लगाई।

इसके बाद दोनों के बीच तलाक को
कंफर्म माना जा रहा है। सानिया ने
शोएब के साथ वाली सभी तस्वीरें भी अपने
अकाउंट से डिलीट कर दी हैं।

सानिया ने शेयर किए पोस्ट में लिखा
कि शादी एक मुश्किल फैसला है और
तलाक भी एक मुश्किल फैसला है। आपको
एक मुश्किल फैसला लेना होता है।

सानिया की इस स्टोरी में शादी और
तलाक के अलावा फिटनेस, फाइनेंशियल
कंडिशन, कम्युनिकेशन करने और लाइफ
को लेकर भी बात की लेकिन सबसे ज्यादा
चर्चा तलाक को लेकर हो रही है।

दोनों खिलाड़ियों की लव स्टोरी
2004 से शुरू हुई थी, जब वे पहली बार
ऑस्ट्रेलिया में मिले थे। दोनों होबार्ट के
एक रेस्तरां में मिले थे।

इसके बाद शोएब मलिक उनके मैच
देखने जाने लगे तो लोगों ने उनकी केमिस्ट्री
को नोटिस किया। दोनों की शादी भी
काफी चर्चा में रही थी।

दोनों की शादी लंबे लव अफेयर के बाद
अप्रैल 2010 में हुई थी। फिलहाल दोनों अपने
बेटे के साथ ही इंस्टा पर फोटो डालते हैं।

इनको शादी के 8 साल बाद 2018 में
बेटा हुआ था। दोनों के बीच अनबन की
खबरें तब सामने आईं, जब सानिया अपने
बेटे के साथ अलग रहने लगीं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here