5 स्कीम्स में
लगाएं पैसा, टैक्स छूट
प्लस ज्यादा ब्याज

Trending

पोस्ट ऑफिस की कई योजनाएं ऐसी
हैं जिनमें आपको फिक्स डिपॉजिट (FD)
से ज्यादा ब्याज के साथ इनकम टैक्स छूट
का फायदा भी मिल रहा है।

इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C
के तहत पोस्ट ऑफिस की इन योजनाओं
में निवेश करके आप 1.5 लाख रुपए तक
की रकम पर टैक्स बचा सकते हैं।

पहली स्कीम- सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम।
इसमें सीनियर सीटिजन को सालाना 8% की
ब्याज दर मिल रही है। इसमें 5 साल के लिए
अधिकतम 15 लाख रुपए तक निवेश किया
जा सकता है। मैच्योरिटी के बाद इसे 3
साल के लिए बढ़ा सकते हैं।

दूसरी स्कीम-सुकन्या समृद्धि योजना।
इसमें अकाउंट किसी बच्ची के जन्म लेने के बाद
10 साल की उम्र से पहले ही खोला जा सकता है।
इसमें सालाना 7.6% की दर से ब्याज दिया जा
रहा है जो फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा है।

तीसरी स्कीम-पब्लिक प्रॉविडेंट फंड। इसमें जमा
राशि पर फिलहाल 7.1% ब्याज मिल रहा है।
इनकम टैक्स छूट मिलती है। यह अकाउंट
15 साल के लिए खोल सकते हैं, जिसे आगे
5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। 

चौथी स्कीम-पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग्स
सर्टिफिकेट में निवेश पर 7% सालाना ब्याज
मिल रहा है। एनएससी अकाउंट खुलवाने के
लिए आपको न्यूनतम 1000 रुपए निवेश करना
होगा। आप एनएससी में कितनी भी रकम
निवेश कर सकते हैं।

पांचवीं स्कीम- टाइम डिपॉजिट स्कीम।
यह एक तरह की फिक्स डिपॉजिट है। पोस्ट
ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट 1 से 5
साल तक के लिए 5.5 से 7% तक ब्याज
दर की पेशकश करता है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here