एयरलाइन टिकट
बुक करवाते समय
न हो जाए स्कैम

Trending

एयरलाइन टिकट फ्रॉड काफी आम है।
इन दिनों ज्यादातर लोग वेकेशन प्लान कर रहे हैं
इसलिए इंटरपोल ने इसे लेकर सतर्क किया है।

ज्यादातर लोग एयरलाइन की टिकट
कंपनी की वेबसाइट या किसी ऐप की
मदद से बुक करते हैं, जिसमें धोखाधड़ी
की संभावना ज्यादा रहती है।

टिकट बुक करते समय कुछ बातों का
ध्यान रखकर स्कैम से बचा जा सकता है।

वेकेशन पीरियड में एयरलाइन का टिकट
नॉर्मल प्राइस से कम में ऑफर किया जा रहा है,
तो आपको समझ जाना चाहिए कि साइबर ठग
आपको झांसे में लेने की कोशिश कर रहे हैं।

वेबसाइट या ऐप का एजेंट बनकर कोई
आपको कॉल करता है और कहता है कि
एयरलाइन फ्लाइट की टिकट बुक करने के
लिए सीमित समय बचा है, जिसमें आपको कई
ऑफर्स मिलेंगे तो ये स्कैम हो सकता है।

ज्यादातर एयरलाइन टिकट बुक करने वाले
ऐप और वेबसाइट फ्लाइट पर मौजूद ऑफर
की जानकारी छोटे अक्षर में दर्ज करते हैं। टिकट
बुक कराते समय ऑफर्स को ध्यान से पढ़ें।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here