स्किजोफ्रेनिया एक ऐसी दिमागी स्थित है जिसमें व्यक्ति अपनी असलियत से अपना जुड़ाव खो बैठता है। उसके सोने, महसूस करने और व्यवहार करने का तरीका बदल जाता है।
इस विकार से पीड़ित व्यक्ति अपनी ही दुनिया में जीने लगता है। वह अपने ही बनाए डर या किसी कहानी में जीने लगता है। उसे कुछ चीजें वैसी नहीं दिखती जैसी वे वास्तव में हैं।
इस स्थिति में मरीज को भ्रम होने लगते हैं। उसे कभी-कभी ऐसी आवाजें सुनाई देती हैं या चीजें दिखाई देती हैं जो असल में नहीं हैं।
अगर दूसरे उसे अपने भ्रम से अवगत कराने की या सच बताने की कोशिश करते हैं तो वह उन लोगों की नीयत पर ही शक करने लग जाता है। कई बार मरीज अपने ही दोस्तों या परिवार पर भरोसा नहीं कर पाता।
स्किजोफ्रेनिया से पीड़ित व्यक्ति अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर पाते। कभी उनके चेहरे पर कोई भाव नहीं होते, कभी अचानक से हंसना या रोना शुरू कर देते हैं। यह दूसरों को कंफ्यूज करता है।
इसके मरीज अपनी दुनिया में रहना पसंद करते हैं। जब कोई उन्हें सच्चाई बताए तो वे उनपर शक करने लगते हैं। इस वजह से वे समाज से कट जाते हैं। उन्हें लगता है कोई उन्हें समझ ही नहीं रहा है।
ऐसा व्यक्ति जब बात करने की कोशिश करता है तो उसकी बातों को समझाना मुश्किल होता है। उसके विचार टूटे-फूटे होते हैं और बेतुके लगते हैं।
ऐसे में व्यक्ति अपनी पढ़ाई, नौकरी, घरेलू कामों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाता। छोटे से छोटे काम जैसे सफाई करना, समय पर सोने-जागने में भी परेशानी होने लगती है।
स्किजोफ्रेनिया के लक्षण कभी धीरे-धीरे विकसित होते हैं और कभी अचानक से बड़ा बदलाव दिखाते हैं। जितना जल्दी इस विकार को पहचान लिया जाए, इलाज उतना आसान हो जाता है।
स्किजोफ्रेनिया को दवाई और थेरेपी के माध्यम से नियंत्रण में लाना संभव है लेकिन इसका कोई स्थाई इलाज नहीं है। अगर इलाज में देर हो जाए तो स्थिति गंभीर भी हो सकती है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें