Trending

पतंगबाजी का
खेल और उसके
पीछे का साइंस

जिस तरह प्लेन को हवा में उड़ने के लिए इंजन की ताकत चाहिए, वैसे ही पतंग को उड़ाने के लिए सही तकनीक और हवा की दिशा का सही संतुलन जरूरी होता है।

लेकिन, क्या आपको पता है कि पतंग आखिर हवा में बनी कैसे रहती है? दरअसल, जब पतंग हवा में उड़ती है, तो उस पर दो तरह की ताकतें काम करती हैं।

एक ताकत हवा की दिशा से आती है और दूसरी डोर की वजह से पतंग पर लगती है, इन दोनों बलों के संतुलन से पतंग उड़ती रहती है।

पतंग में कन्नी को एक खास एंगल से बांधते हैं। जब विपरीत दिशा में हवा चलती है तो कन्नी का बल उसे नीचे खींचता है, हवा ऊपर उठाती है। दोनों के संतुलन से पतंग स्थिर रहती है।

सामान्य पतंग के लिए हवा की स्पीड 6 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा होनी चाहिए, हवा बहुत कम हो तो पतंग नहीं उड़ती और ज्यादा हो तो अनियंत्रित होकर गिर जाती है।

पतंग उड़ाते समय कम हवा में कन्नी छोटी रखनी चाहिए, जिससे पतंग तेजी से उठ सके वहीँ तेज हवा में कन्नी को आगे पीछे बराबर रखने से पतंग स्थिर रहती है।

1600 के दशक तक पतंगबाजी सिर्फ मनोरंजन का साधन थी, जिसे वयस्क लोग उड़ाते थे, लेकिन 19वीं सदी के अंत तक यह खेल बन गई।

1972 में पीटर पॉवेल ने दो डोरियों वाली स्टंटर पतंग बनाई, उनकी लाखों पतंगें बिकीं।

इसी दौरान ऐसी पतंगें बनीं, जिनकी स्पीड कंट्रोल की जा सकती थी और इन्हें घुमाया जा सकता था।

पीटर पॉवेल की पतंगों से बग्घी रेस और क्रॉस कंट्री इवेंट्स की शुरुआत हुई।

1970 के दशक में काइट सर्फिंग भी शुरू हो गई, जो आज एडवेंचर स्पोर्ट्स का बड़ा
हिस्सा है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here