सेकेंड फेज की वोटिंग के अनोखे रंग
Trending
लोकसभा चुनाव में सेकेंड फेज की वोटिंग हो चुकी है। इस दौरान मतदान केंद्र पर कई अनोखे रंग देखने को मिले।
कर्नाटक के चिकमंगलूर में एक बुजुर्ग महिला व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंची।
रीवा के मऊगंज विधानसभा क्षेत्र में 100 साल की बुजुर्ग महिला को उठाकर CRPF जवान ने करवाया मतदान।
मणिपुर के कामजोंग जिले में दूसरे चरण के मतदान के लिए पोलिंग बूथ को गुब्बारों से सजाया गया था।
असम के मोरीगांव में लोगों ने मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए नाव से ब्रह्मपुत्र नदी पार की।
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बुजुर्ग महिला को उसके परिजन गोठ में उठाकर वोट दिलाने लेकर आए।
उत्तर प्रदेश के वृन्दावन में एक साधु ने बैसाखी के सहारे मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।
तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर ने लाइन में खड़े होकर मतदान किया।
मणिपुर के उखुल जिले में स्थानीय महिलाएं अपनी पारंपरिक पोशाक में मतदान करने पहुंचीं।
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने के बाद वोटर्स ने सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवाई।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here