करीब 700 साल पहले यमन में लोगों ने पहली बार कॉफी पीनी शुरू की। इतनी सदियों में कॉफी पूरी दुनिया की सबसे पॉपुलर ड्रिंक्स में शामिल हो चुकी है।
आज कॉफी स्टेटस सिंबल बन चुकी है। लग्जरी कॉफी कैफे खुल गए हैं, जहां एक कप कॉफी पीने के लिए हजारों रुपए चुकाने पड़ सकते हैं।
ऐसी ही एक कॉफी है 'कोपी लुवाक', जिसे दुनिया की सबसे महंगी कॉफी का रुतबा हासिल है।
लेकिन, दुनिया की इस सबसे महंगी काॅफी से जुड़े कुछ सच ऐसे हैं, जिन्हेंं बहुत कम ही लोग जानते हैं।
'कोपी लुवाक' इंडोनेशिया के जंगलों में पाए जाने वाले सिवेट नाम के जानवर के मल से बनती है।
बिल्लियों की तरह दिखने वाली सिवेट जंगलों में कॉफी बीन्स खाती है, जो उसके पेट में बिना पचे मल के साथ बाहर निकल जाते हैं।
स्थानीय लोग इन कॉफी बीन्स को इकट्ठा करके साफ करते हैं, फिर फिल्टर करके उससे महंगी कॉफी तैयार करते हैं।
400 ग्राम कॉफी की कीमत 50 हजार रुपए तक हो सकती है। इससे तैयार एक कप कॉफी पीने के लिए 7 हजार रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
अमेरिका से लेकर सऊदी अरब, दुबई समेत यूरोपीय देशों में यह काफी बहुत पाॅपुलर है। लेकिन, इसकी बढ़ती डिमांड की वजह से ‘सिवेट’ को क्रूरता का शिकार होना पड़ रहा है।
जंगलों में घूमने वाली ‘सिवेट’ को पिंजरे में कैद करके रखा जाने लगा है, ताकि उसके मल से निकले कॉफी बीन्स को महंगे दामों पर बेचा जा सके।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें