सेलेक्टर चेतन शर्मा
का इस्तीफा

Trending

टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा
ने स्टिंग ऑपरेशन के बाद इस्तीफा दे दिया है।
उनके बयान से बोर्ड के शीर्ष अधिकारी नाराज थे।

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने चेतन शर्मा के साथ
सेलेक्शन मीटिंग करने से मना कर दिया था।
शर्मा ने BCCI सचिव जय शाह को अपना इस्तीफा
भेजा दिया, जिसे शाह ने स्वीकार भी कर लिया है।

चेतन शर्मा तीन महीने में दूसरी बार हटाए गए हैं।
इससे पहले वे ऑस्ट्रेलिया में हुए टी-20 वर्ल्ड
कप में करारी हार के बाद हटाए गए थे।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा ने
एक टीवी चैनल के स्टिंग में कहा था कि
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी फिट रहने
के लिए इंजेक्शन लेते हैं और 80% फिट
होने पर भी 100% फिट हो जाते हैं।

शर्मा ने आगे कहा था- 'नकली फिटनेस के लिए
इंजेक्शन लेने वाले इन सभी खिलाड़ियों के पास
क्रिकेट के बाहर अपने डॉक्टर हैं, जो उन्हें शॉट्स
मुहैया कराते हैं, ताकि फिट माना जा सके।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here