रेलवे की हालत फिलहाल अच्छी नहीं- रेल मंत्री 

रेल टिकट पर सीनियर
सिटीजन को नहीं मिलेगी छूट

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में कहा कि
सीनियर सिटीजन को रेल यात्रा के किराए में
मिलेने वाला कन्सेशन शुरू नहीं किया जाएगा।

सीनियर सिटीजन के लिए इस कन्सेशन को
कोविड महामारी के दौरान बंद कर दिया गया था।

लोकसभा में महाराष्ट्र के निर्दलीय
सांसद नवनीत राणा ने रेल मंत्री से पूछा कि
वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में मिलने वाला
कन्सेशन फिर कब शुरू किया जाएगा?

अश्विनी वैष्णव ने कहा, रेलवे ने पिछले
साल यात्री सेवाओं पर 59 हजार करोड़ रुपए
की सब्सिडी दी है। ये आंकड़ा कई राज्यों के
सालाना बजट से भी ज्यादा है।

रेलवे को हर साल सैलरी बिल में
97 हजार करोड़ रुपए और पेंशन बिल पर
60 हजार करोड़ रुपए खर्च करने पड़ते हैं।

40 हजार करोड़ रुपए सिर्फ फ्यूल खरीदने पर
खर्च होते हैं। रेलवे समय आने पर नए फैसले लेगा,
लेकिन फिलहाल रेलवे की हालत अच्छी नहीं है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here