Trending

सर्दियों में रखें
 स्किन का
 खास ख्याल

सर्दियों में ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।

ठंड के मौसम में लोग ज्यादा गर्म पानी से नहाते हैं। जिससे त्वचा की नेचुरल नमी गायब होने लगती है। इससे त्वचा पर रुखापन बना रहता है।

कोशिश करें कि इस मौसम में गुनगने पानी से नहाएं। इससे रुखापन कुछ हद तक कंट्रोल में रहेगा।

सर्दी के मौसम में स्किन को जितना हो सके, हाइड्रेट रखें और मॉइश्चाराइजर बिल्कुल न भूलें। इस मौसम में गलती से भी सनस्क्रीन लगाना न छोड़ें।

सर्दियों में आपको स्किन केयर रूटीन में बदलाव जरूर करना चाहिए। ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, जिससे आपकी त्वचा में नमी बरकरार रहे। 

इसके लिए आप ग्लिसरीन, माइल्ड क्लींजर, मॉइस्चराइजर आदि का चुनाव कर सकते हैं।

इस मौसम में होंठ सूखने लगते हैं। इसके लिए रोज रात में पानी से होठों को साफ कर लें, फिर बादाम का तेल लगाएं। जिससे आपके होंठ मुलायम हो सकते हैं।

इस मौसम में आपको खानपान का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। आप अपनी डाइट में विटामिन सी वाले फूड को ज्यादा से ज्यादा शामिल करें।

इस मौसम में ढेरों फल आते हैं, जिसमें पपीता, सेब, अनार, केला आदि शामिल है। इन फलों के मास्क लगाने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आने लगता है।

इन फलों में एंटीऑक्‍सीडेंट्स और मॉइश्‍चराइजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो आपकी स्किन को बेहतर बनाती हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here