गुलाम रखने
वाली चींटियां

Trending

अनुमान के मुताबिक दुनिया में हर एक इंसान पर करीब एक मिलियन चींटियां हैं। ये चींटियां पूरी दुनिया पर कब्जा कर चुकी हैं।

अंटार्कटिका, आर्कटिक और कुछ द्वीपों को छोड़कर, हर महाद्वीप पर चींटी की कम से कम एक प्रजाति पाई जाती है।

कीट वैज्ञानिक टेड शुल्ट्ज का कहना है कि दुनियाभर में चींटियों की मौजूदगी स्थलीय मेटाजोआ के इतिहास में यकीनन सबसे बड़ी सफलता की कहानी है।

चींटियों की कुछ प्रजातियां तो प्रजनन के पारंपरिक तरीके अपनाती हैं, लेकिन अमेजोनियन चींटियां क्लोनिंग के जरिए प्रजनन करती हैं।

रानी चींटी आनुवंशिक रूप से बेटियां पैदा करने के लिए खुद की नकल करती हैं, जिसके चलते एक कॉलोनी बनती है, जिसमें नर चींटियां नहीं होतीं।

इतनी ही नहीं चींटियां, इंसानों की तरह खेती करना जानती हैं। चींटियां एफिड्स को शिकारियों से बचाती हैं, बारिश में उन्हें अपने घोंसले में रहने की जगह देती हैं।

चींटियां लंबे समय तक पानी के अंदर सांस रोक सकती हैं, बाढ़ से बचने के लिए नौकाएं भी बना सकती हैं।

चींटियों की कुछ प्रजातियां, जैसे पॉलीएर्गस ल्यूसिडस दूसरी चींटियों को गुलाम बनाकर रखती हैं।

ये चींटियां दूसरी प्रजाति की चींटियों की बस्ती पर हमला कर पकड़ लेती हैं। इस प्रक्रिया को  'स्लेव रेडिंग' कहते हैं।

पकड़ी गई चींटियां हमलावर चींटियों के लिए ऐसे काम करती हैं, जैसे वे उनकी गुलाम हों।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here