10 टिप्स से बिजली बिल हो जाएगा आधा

Trending

बिजली बिल से परेशान हैं, तो कुछ स्मार्ट तरीके अपनाएं और आप अपना पैसा बचाएं।

एयर कंडीशनर यूज करने से सबसे ज्यादा बिल बढ़ता है। AC का तापमान 24 डिग्री पर रखने से बिल कम आएगा।

कटे, पुराने तारों, खराब उपकरणों की वजह से बिजली लीकेज से बिल भी बढ़ता है और घर में करंट उतरने का रिस्क भी रहता है।

बिजली लीकेज चेक कराने के लिए इलेक्ट्रिशियन से समय-समय पर जांच कराते रहें।

रेफ्रिजरेटर का तापमान 4°C से अधिक नहीं रखना चाहिए। इससे बिजली बिल में बचत होगी।

बिजली बचाने के लिए घर में सोलर पैनल लगवा सकते हैं, जिससे बिल बहुत कम हो जाएगा।

बिजली बचाने के लिए दिन में लाइट न जलाएं। दिन में घर के खिड़की-पर्दे खोलकर रखें, ताकि रोशनी आ सके।

अगर आप रूम में न हो या कही बाहर जा रहे हैं तो लाइट, फैन ऑफ करके ही बाहर जाएं।

बिल बचाने के लिए पुराने बल्ब बदल दें और पंखों की सर्विसिंग करवाते रहें।

सिर्फ जरूरत भर के लिए गीजर से पानी गर्म करें। गीजर ज्यादा बिजली की खपत करता है।

इन तरीकों को अपनाकर आप अपने बिजली के बिल को आधा कर सकते हैं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here