Trending

ट्रेकिंग के लिए 8 जरूरी टिप्स

अगर आप पहली बार ट्रेकिंग पर जा रहे हैं, तो ये आसान टिप्स आपके बहुत काम आएंगी।

1. सही जूते चुनें
आपके जूते आरामदायक और मजबूत होने चाहिए, स्पोर्ट्स शूज या रनिंग शूज ठीक नहीं रहेंगे। ट्रेकिंग शूज खरीदें जो आपके टखनों को सहारा दें और जिनकी पकड़ अच्छी हो, ताकि फिसलन न हो।

2. हल्के कपड़े पहनें
मौसम के हिसाब से कपड़े पहनें, लेकिन हमेशा एक हल्की जैकेट या रेनकोट साथ रखें, क्योंकि पहाड़ों पर मौसम कभी भी बदल सकता है।

3. बैकपैक में जरूरी सामान
अपने बैकपैक में सिर्फ जरूरी चीजें ही रखें, क्योंकि आपको इसे खुद उठाना होगा, इसमें शामिल करें।

4. धीरे-धीरे चलें
अपनी स्पीड खुद तय करें और धीरे-धीरे चलें, थक जाएं तो थोड़ी देर आराम करें। जल्दबाजी करने से चोट लग सकती है या आप जल्दी थक सकते हैं।

5. ग्रुप के साथ रहें
अगर आप पहली बार जा रहे हैं, तो अकेले ट्रेकिंग पर न जाएं, किसी ग्रुप या अनुभवी दोस्त के साथ जाएं। इससे आप सुरक्षित रहेंगे और जरूरत पड़ने पर मदद मिल पाएगी।

6. हाइड्रेटेड रहें
ट्रेकिंग के दौरान लगातार पानी पीते रहें और थोड़ा-थोड़ा खाना खाते रहें, इससे आपकी एनर्जी बनी रहेगी और आप थकावट महसूस नहीं करेंगे।

7. मौसम का ध्यान रखें
ट्रेकिंग पर जाने से पहले मौसम हाल जरूर जांच लें, अचानक बारिश या बर्फीला मौसम आपको मुश्किल में डाल सकता है।

8. ट्रेकिंग स्टिक यूज करें
ट्रेकिंग स्टिक बैलेंस बनाने और घुटनों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद करती हैं, खासकर ढलान पर।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here