भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष पद से सौरव गांगुली की विदाई होने जा रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर गांगुली और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली छाए हुए हैं।
2019 से बीसीसीआई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। तीन सालों में सफलतापूर्वक टूर्नामेंट आयोजित कराने, वुमन आईपीएल शुरू कराने के लिए बेस बनाने जैसे काम किए।
सौरव गांगुली और विराट के बीच तनातनी की खबरें भी आईं। टी-20वर्ल्ड कप, 2021 से विराट ने वनडे और टेस्ट क्रिकेट छोड़ बाकी सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया।
गांगुली नहीं चाहते थे कि विराट कोहली वनडे और टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी जारी रखें। हालांकि गांगुली ने पक्ष रखा कि विराट से कप्तानी जारी रखने को कहा था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
यूजर ने कोहली और गांगुली का फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘कर्मा स्ट्राइक्स बैक’ यानी जैसी करनी वैसी भरनी।
एक अन्य यूजर ने लिखा, कर्मा स्ट्राइक्स बैक! बीसीसीआई ने गांगुली के साथ वैसा ही व्यवहार किया, जैसा उन्होंने विराट के साथ किया था।