HAL तब शुरू हुआ
जब देश में सिर्फ
साइकिल बनती थी
Trending
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी
HAL का नाम लेते ही सबसे पहली तस्वीर
आती है इंडियन एयरफोर्स की।
भारत की आर्मी एविएशन की सारी
जरूरतों को HAL पूरा करती है। इस कंपनी
की शुरुआत तब हुई थी, जब देश में साइकिल
बनाने की बस शुरुआत हुई थी।
शुरुआत में ही कंपनी को 30 Harlow
Trainer Aircraft, 48 Hawk Fighters और
74 Vultee Attack Bombers एयरक्राफ्ट
बनाने के ऑर्डर मिल गए।
इंडियन एयरफोर्स में अभी जितने भी विमान हैं,
उनमें दो तिहाई HAL बनाता है। 2018 में कंपनी
ने शेयर मार्केट में कदम रखी और वहां भी
एक नई छलांग लगाई।
पिछले तीन सालों में कंपनी के शेयर
500 रुपए से बढ़कर 3000 रुपए तक
पहुंच चुके हैं। यानी तीन सालों में कंपनी
के शेयरों ने 511% रिटर्न दिया है।
इसका मतलब किसी ने मई 2020 में HAL
के शेयरों में एक लाख रुपए लगाए होंगे, तो अभी
वो 6 लाख रुपए से ज्यादा हो गए होंगे।
कंपनी की शुरुआत 23 दिसंबर 1940 में
बेंगलुरु में भारतीय इंडस्ट्रियलिस्ट वालचंद हिराचंद
ने अमेरिकन बिजनेसमैन विलियम डी पावले
की मदद से की थी।
1943 में ब्रिटिश सरकार ने कंपनी की फैक्ट्री
को यूनाइटेड स्टेट्स एयर फोर्स को सौंप दिया।
यूएस एयर फोर्स ने जल्द ही अमेरिकन
एयरक्राफ्ट्स का बेस बना दिया।
1947 में भारत आजाद हुआ और 4 साल बाद
1951 में कंपनी भारत सरकार के हाथों में आ गई।
उस समय कंपनी के चीफ डिजाइनर डॉ. वीएम
घटागे ने 400 से ज्यादा एयरक्राफ्ट बनाए।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here