Trending

भारत की 7
अनूठी जगहें

भारत के हर हिस्से में खूबसूरत पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जहां दुनिया भर से लोग घूमने पहुंचते हैं। लेकिन, इनमें से ही कुछ जगहें बड़ी अजीबो-गरीब हैं।

जानिए देश की ऐसी ही कुछ अजब-गजब जगहों के बारे में, जहां के किस्से सुनकर आप हो जाएंगे हैरान।

1. पिणी गांव, हिमाचल प्रदेश
यहां साल में 5 दिन के लिए महिलाओं को कपड़े पहनने की अनुमति नहीं होती। इन दिनों महिलाएं घर में रहती हैं और पुरुषों को शराब व मांस के सेवन की अनुमति नहीं होती।

2. लेपाक्षी, आंध्र प्रदेश
लेपाक्षी में 70 खंभों में से एक खंभा हवा में लटका हुआ है। लोग इस खंभे के नीचे कपड़ा पास करते हैं, ऐसा माना जाता है कि इससे जीवन में समृद्धि आती है।

3. दिल्ली कैंट
लोगों का दावा है कि रात के समय यहां सफेद साड़ी पहने एक लड़की दिखाई देती है और वह लोगों से लिफ्ट मांगती है।

4. बड़वां कला विलेज, बिहार
बरवान कला गांव को कुंवारों का गांव भी कहा जाता है। कहते हैं कि पिछले 50 साल में इस गांव में किसी लड़के की शादी नहीं हुई है।

5. शनि शिंगणापुर गांव, महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर गांव के लोगों के घरों में दरवाजे ही नहीं हैं।

6. चूहों का मंद‍िर, राजस्थान
राजस्थान के बीकानेर जिले में एक करणी माता मंद‍िर है। इस मंद‍िर में 2000 से ज्‍यादा से चूहे रहते हैं। इसे चूहों का मंद‍िर भी कहते हैं।

7. लोकटक झील, मणिपुर
मणिपुर की लोकटक झील हमेशा भरी रहती है। इसमें चारों ओर से कई छोटी-छोटी नदियां अपना पानी ग‍िराती है। यह भारत की सबसे बड़ी झीलों में से एक मानी जाती है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here