8 देशों में छात्रों का प्रदर्शन

Trending

अमेरिका से शुरू हुए फिलिस्तीन समर्थित छात्र आंदोलन की आग अब यूरोप तक पहुंच गई है।

यूरोपीय देश जर्मनी, फिनलैंड, डेनमार्क, इटली, स्पेन, फ्रांस, नीदरलैंड और ब्रिटेन में मंगलवार को बड़े पैमाने पर आंदोलन हुए।

छात्रों की मांग है कि इजराइल के साथ कारोबार बंद किया जाए। इजराइल पर जंग रोकने का दबाव बनाया जाए।

जर्मनी के बर्लिन की फ्री यूनिवर्सिटी में छात्रों ने 20 से ज्यादा तंबू लगाए और यूनिवर्सिटी पर कब्जा कर लिया।

छात्रों को हटाने के लिए पुलिस ने काली मिर्च स्प्रे किया। स्टूडेंट्स को खदेड़कर तंबू हटा दिए गए।

नीदरलैंड की एम्स्टर्डम यूनिवर्सिटी में पुलिस ने अब तक 169 छात्रों को हिरासत में लिया है। 

नीदरलैंड की पुलिस ने छात्रों के प्रदर्शन को रोकने और तंबू हटाने के लिए बुलडोजर का भी इस्तेमाल किया।

अमेरिका से शुरू हुए इस प्रदर्शन में अब तक 2000 से ज्यादा छात्र गिरफ्तार हो चुके हैं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here