चमगादड़ न मारें,
गुफाओं में रहने दें- स्टडी
Trending
वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले वर्षों में
महामारी से बचने के लिए हमें चमगादड़ों को
परेशान न करने और उन्हें उनके प्राकृतिक
वातावरण में ही रहने देने की जरूरत है।
ये बात 'द लांसेट प्लैनेटरी हेल्थ' में पब्लिश
हुई एक स्टडी में कही गई है।
शोधकर्ता स्टीवन ए ओसोफ्स्की ने कहा-
हमें इंसानियत बनाए रखनी चाहिए। चमगादड़ों
का शिकार करना, उन्हें खाना और व्यापार
करना बंद करना होगा।
चमगादड़ों की गुफाओं को तबाह न करें,
उन्हें उनके प्राकृतिक घर में रहने दें, पर्यावरण
को नुकसान न पहुंचाएं, पेड़ों को न काटें तो हम
भविष्य में होने वाली महामारी की आशंकाओं
को कम कर सकते हैं।
स्टडी में कहा गया- पर्यावरण और इंसानों के
बीच रिश्ते सुधारने की जरूरत है। लोगों को
समझना होगा कि पर्यावरण सरंक्षण जरूरी है।
चमगादड़ जीवित रहने के लिए मच्छरों,
खटमल, दीमक जैसे छोटे कीड़े खाते हैं, इससे
हमें इन परजीवियों से फैलने वाली कई
तरह की बीमारियों नहीं होती।
चमगादड़ों को उनके प्राकृतिक वातावरण में ही
रहने देना चाहिए, जिससे वो हमारे डायरेक्ट
कॉन्टैक्ट में न आएं और हम महामारी से बच सकें।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here