Fashion

पार्टी के लिए ट्राई
 करें ये 6 इयरिंग्स

1. चांदबाली इयरिंग्स
चांदबाली इयरिंग्स शाही और ट्रेडिशनल लुक देती हैं। इनका डिजाइन गोल आकार में होता है और इनमें ज्यादातर मोती, सोने की कारीगरी होती है।

ये आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाती हैं और शादी के जश्न में चार चांद लगाती हैं।

चित्रांगदा सिंह अपने ग्लैमरस लुक को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं।

2. कॉकटेल इयरिंग्स
आप कॉकटेल इयरिंग्स भी चुन सकते हैं। इसमें स्टोन या क्रिस्टल्स का काम होता है। यह पार्टी या रिसेप्शन जैसे फंक्शन्स के लिए परफेक्ट होती हैं।

3. बड़ी बालियां
अगर आप मिनिमल या सिंपल डिजाइन से हटकर कुछ चाहती हैं, तो बड़ी बालियों का चुनाव करें।

ये सिल्वर, गोल्ड या डायमंड फिनिश में होती हैं और इनका डिजाइन कंटेम्परेरी या ट्रेंडिंग होता है। ऐसी इयरिंग्स आपका लुक और भी निखार देती हैं।

4. ब्रोच इयरिंग्स
ब्रोच इयररिंग्स रॉयल लुक देती हैं, खासकर जब आप इन्हें साड़ी या लहंगे के साथ मैच करते हैं। इसमें गोल्ड, सिल्वर, फ्लोरल जैसे कई रॉयल पैटर्न्स आते हैं।

5. टियरड्रॉप इयरिंग्स
इन इयरिंग्स में बूंद के आकार के स्टोन या मोती की सजावट होती है, जो साड़ी या लहंगे के साथ शानदार दिखती हैं।

6. वॉटर ड्रॉप इयरिंग्स
इन इयरिंग्स में एक प्यारी सी मोती या स्टोन का डिजाइन होता है, जो किसी भी स्टाइलिश एथनिक आउटफिट के साथ बेहद खूबसूरत लगता है।

ये इयरिंग्स खासकर हल्के रंगों की साड़ी या लहंगे के साथ परफेक्ट रहते हैं। आप अपने आउटफिट के हिसाब से और जो आप पर जंचे, वैसा इयरिंग्स चूज करें।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here