यदि आपका बच्चा अचानक चिड़चिड़ा, उदास या गुस्सैल हो जाता है, तो यह तनाव या चिंता का संकेत हो सकता है।
बहुत ज्यादा सोना या रात में बार-बार उठना बच्चे के परेशान होने का लक्षण हो सकता है।
भूख कम लगना, बहुत ज्यादा खाना या कुछ खास खाने की चीजों के लिए तरसना भी यह बता सकता है कि आपका बच्चा तनाव में है।
बिना किसी बीमारी के बच्चा अक्सर सिर दर्द, पेट दर्द जैसी परेशानियों की शिकायत करे, तो इसका मतलब है कि वह मानसिक तौर पर परेशान है।
स्कूल में ध्यान न लगना ग्रेड गिरना या स्कूल जाने से इनकार करना बच्चे के तनाव का संकेत हो सकता है।
दोस्तों से दूर रहना, अकेले खेलना पसंद करना, और किसी भी चीजों में भाग लेने से इनकार कर देना परेशान होने का लक्षण हो सकता है।
बच्चा अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में असमर्थ हो सकता है या अपनी भावनाओं के बारे में बात करने से बच सकता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें