बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का आज
जन्मदिन है। सनी ने फिल्म 'बेताब' से बॉलीवुड में
कदम रखा था और रातोंरात स्टार बन गए।
90 के दशक में सनी देओल ने बैक-टू-बैक कई
हिट फिल्में दीं, जिनमें त्रिदेव, अर्जुन, डकैत, घायल,
लुटेरे, जीत, बॉर्डर और जिद्दी जैसी फिल्में हैं।
उनकी हिट फिल्मों में से एक है डर, जिसमें सनी
देओल के अलावा शाहरुख खान भी थे। फिल्म में
सनी का डायरेक्टर से झगड़ा हो गया।
सनी देओल को इस कदर गुस्सा आया कि
उन्होंने गुस्से में अपनी ही पैंट फाड़ ली।
सनी ने बताया था- एक सीन को लेकर यश चोपड़ा
से बहस हो गई थी, मैंने उनसे कुछ कहा नहीं,
लेकिन जेब में हाथ डाल लिया तो पैंट फट गई।
सनी देओल के मुताबिक, उनका वैसा हाल
देखकर सेट पर बुरी तरह अफरा-तफरी मच गई।
लोग डर कर इधर-उधर भाग गए।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें