क्रिकेटर सुरेश रैना अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं।
रैना ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सभी तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी20 में खेला है और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया है।
रैना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। चलिए जानते हैं उनकी जर्नी के बारे में।
सुरेश रैना का जन्म 27 नवंबर, 1986 को उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में हुआ था। उन्होंने अपनी क्रिकेट की जर्नी अपने शहर से की थी।
रैना ने घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और अपनी बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींच लिया।
19 साल की उम्र में रैना ने जुलाई 2005 में श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था।
सुरेश रैना ने भारतीय टीम के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है।
रैना बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और उन्होंने कई बार भारतीय टीम के लिए मैच जिताऊ पारियां खेली हैं।
रैना ने कई बार शानदार कैच लिए हैं। रैना ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं और उन्होंने कई मौकों पर टीम के लिए विकेट लिए हैं।
आईपीएल में रैना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले और टीम को कई बार जीत दिलाई।
सुरेश रैना को उनके प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। साल 2020 में सुरेश रैना ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें