बंजी जंपिंग काफी एडवेंचरस एक्सपीरियंस है, लेकिन इसे करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है ताकि आपकी सुरक्षा बनी रहे।
सबसे पहले, एक ऐसा ऑर्गनाइजर या कंपनी चुनें जिसका सुरक्षा रिकॉर्ड शानदार हो। उनकी पुरानी रिव्यूज देखें और पक्का करें कि वे सभी सुरक्षा नियमों का पालन करते हैं।
अगर आपको दिल से जुड़ी कोई समस्या है, हाई ब्लड प्रेशर है, प्रेग्नेंसी है, या हड्डियों या रीढ़ की हड्डी में कोई चोट लगी है, तो आपको बंजी जंपिंग से बचना चाहिए। अगर कोई शक है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
जब आप जंप करने जाएंगे, तो वहां के इंस्ट्रक्टर आपको सुरक्षा से जुड़ी सभी जानकारी देंगे। उनकी हर बात को बहुत ध्यान से सुनें और किसी भी चीज को हल्के में न लें।
आपको जो सेफ्टी दिए जाएंगे, उन्हें ठीक से पहनें। पक्का करें कि सब कुछ आपकी बॉडी पर सही से फिट हो और कहीं ढीला न हो। अगर आपको लगता है कि कुछ सही नहीं है, तो तुरंत इंस्ट्रक्टर को बताएं।
बंजी जंपिंग से ठीक पहले बहुत खाना न खाएं और न ही बिल्कुल खाली पेट जाएं। थोड़ा हल्का खाना खा सकते हैं, जिससे आपको चक्कर या उल्टी जैसी समस्या न हो।
बंजी जंपिंग से पहले शराब या किसी भी तरह के ड्रग्स का सेवन बिल्कुल न करें, इससे आपका निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है और यह बेहद खतरनाक हो सकता है।
अगर आप डर रहे हैं, तो यह सामान्य है, लेकिन कोशिश करें कि आप खुद को शांत रखें।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें