झारखंड की नेशनल शूटर तारा से धर्म छुपाकर शादी करने, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने और मारपीट करने वाले को कोर्ट ने जमानत नहीं दी।
शूटिंग में नेशनल चैंपियन के तौर पर उभर रहीं तारा शाहदेव की मुलाकात करीब 10 साल पहले एक शख्स से हुई, जिसने अपना नाम रंजीत कुमार कोहली बताया।
रंजीत व्यक्ति ने पहले दोस्ती की, फिर प्यार के जाल में फंसाया और शादी कर ली। कुछ दिन बाद तारा को पता चला कि रंजीत का असली नाम रकीबुल हसन है।
रकीबुल हसन ने अपना धर्म छुपाकर तारा से शादी की थी। इसके बाद वह तारा पर जबरन धर्म बदलने का दबाव डालने लगा।
विरोध करने पर तारा के साथ बुरी तरह मारपीट की जाने लगी। रकीबुल उसे अपने पालतू कुत्तों से कटवाता।
रकीबुल ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए डेढ़ महीने तक तारा को अपने घर में बंद रखा। न तो खाना-पानी दिया, न किसी से मिलने दिया।
वह लगातार तारा को धमकाता रहता कि धर्म न बदलने पर चेहरा सलामत नहीं रहेगा। शारीरिक और मानसिक तौर पर वह प्रताड़ित करता रहा।
तारा ने राज्य महिला आयोग से गुहार लगाई। कई साल तक कोर्ट केस चला। इस दौरान तारा को जान से मारने की धमकियां मिलती रहीं।
आखिर में रांची जिला कोर्ट ने 5 अक्टूबर 2023 को रंजीत को अंतिम सांस तक उम्र कैद में रहने की सजा सुनाई।
कुछ समय पहले सजायाफ्ता रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने राहत देने से इंकार कर दिया।
नेशनल शूटर तारा शाहदेव से जुड़े मामले को दैनिक भास्कर पर विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें