Trending

5 तकनीकों से पढ़ सकेंगे इंसानों का दिमाग

जानिए भविष्य की 5 प्रमुख तकनीकों के बारे में, जो इंसानों की सोच को पढ़ सकेंगी, दिमाग में पक रही खिचड़ी के बारे में जान सकेंगी।

1. ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस
 यह तकनीक दिमाग से निकलने वाले न्यूरल सिग्नल्स को कंप्यूटर द्वारा पढ़कर आदेशों में बदलती है।

एलन मस्क का न्यूरालिंक इसका बड़ा उदाहरण है, जो सोच के जरिए कंप्यूटर या रोबोट को कंट्रोल करने की क्षमता विकसित कर रहे हैं।

2. न्यूरोइमेजिंग और fMRI तकनीक
फंक्शनल MRI (fMRI) दिमाग की एक्टिवनेस को स्कैन करके यह बता सकती है कि व्यक्ति किस बारे में सोच रहा है।

वैज्ञानिक प्रयोगों में लोगों के देखे गए चित्रों को केवल ब्रेन एक्टिविटी से दोबारा “रीक्रिएट” किया गया है।

3. AI बेस्ड थॉट डिक्शनरीज
AI का प्रयोग करके वैज्ञानिक सोच और शब्दों के बीच संबंध को समझने की कोशिश कर रहे हैं।

भविष्य में AI, दिमाग की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी को देखकर यह अनुमान लगा सकेगा कि व्यक्ति क्या बोलना या करना चाहता है।

4. EEG हेडसेट्स
यह पोर्टेबल डिवाइस दिमाग की इलेक्ट्रिकल वेव्स पकड़ती है और उसे मशीन को समझने योग्य डेटा में बदल देती है।

गेमिंग, हेल्थ और साइकोलॉजी में इनका प्रयोग शुरू हो चुका है।

5. न्यूरोलॉजिकल नैनोबॉट्स
यह एक इमैजिनेटिव तकनीक है, जिसमें नैनोबॉट्स इंसान के दिमाग में जाकर न्यूरल नेटवर्क से जुड़कर विचारों को पढ़ और रिकॉर्ड कर सकते हैं।

इस तकनीक पर रिसर्च जारी है और इसे भविष्य में टेलीपैथी जैसी संचार प्रणाली के रूप में देखा जा रहा है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here