Trending

क्यों हिलती
 है धरती?

क्या आपने कभी सोचा है कि भूकंप क्यों आते हैं या महाद्वीप कैसे अलग हुए होंगे। इसकी असली वजह है टेक्टोनिक प्लेट्स।
 आइए जानते हैं

पृथ्वी की ऊपरी परत बहुत बड़ी चट्टानों की प्लेट्स से बनी होती है। इन्हें टेक्टोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये प्लेट्स लगातार बहुत धीरे-धीरे हिलती रहती हैं।

ये प्लेट्स पृथ्वी की बाहरी ठोस परत यानी लिथोस्फीयर का हिस्सा होती हैं। ये एस्‍थेनोस्फीयर नाम की सेमी-फ्लुइड की लेयर पर तैरती हैं।

पृथ्वी पर सात बड़ी टेक्टोनिक प्लेट्स हैं, पैसिफिक, यूरेशियन, नॉर्थ अमेरिकन, साउथ अमेरिकन, अफ्रीकी, इंडो-ऑस्ट्रेलियन
और अंटार्कटिक।

इन प्लेट्स के सरकने का कारण पृथ्वी के अंदर की गर्मी है। जब गर्म लावा ऊपर की ओर उठता है तो प्लेट्स को
 धीरे-धीरे सरका देता है।

हालांकि ये प्लेट्स हर साल सिर्फ कुछ सेंटीमीटर ही हिलती हैं, लेकिन इनकी हलचल का असर बहुत बड़ा होता है।

जब दो प्लेट्स आपस में टकराती हैं या अलग होती हैं, तो पृथ्वी की सतह कांपती है। इसी वजह से भूकंप आते हैं और
 ज्वालामुखी फटते हैं।

प्लेट्स के टकराव से ही पहाड़ बनते हैं। हिमालय जैसे विशाल पर्वत टेक्टोनिक मूवमेंट का ही परिणाम हैं, जो लाखों
 वर्षों में बने हैं।

महाद्वीपों का धीरे-धीरे खिसकना भी इन्हीं प्लेट्स की गतिविधियों का हिस्सा है। कभी सभी महाद्वीप एक साथ जुड़े थे, जिन्हें पैंजिया कहा जाता था।

टेक्टोनिक प्लेट्स इंसानों की जिंदगी को भी प्रभावित करती हैं। इनसे जुड़ी आपदाएं जान-माल का बड़ा नुकसान कर सकती हैं।

अब वैज्ञानिक इन प्लेट्स की गतिविधियों पर नजर रखते हैं, जिससे समय रहते चेतावनी मिल सके और जानें बचाई जा सकें।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here