8 प्राचीन मंदिर, जो हमलों में
हुए बर्बाद

Trending

भारत प्राचीन काल से ही दुनिया के सबसे शक्तिशाली और सबसे धनी देशों में से एक था। इसी वजह से बार-बार देश पर हमले होते रहे।

इस दौरान भारत के कई ऐतिहासिक मंदिर भी विदेशी हमलावरों के शिकार हुए। जिन्होंने लूट-पाट कर मंदिरों को तोड़ दिया।

जानिए देश के ऐसे ही कुछ ऐतिहासिक मंदिरों के बारे में, जिन्हें विदेशी हमलावरों ने ध्वस्त कर दिया।

1. मार्तंण्ड सूर्य मंदिर, अनंतनाग
यह मंदिर 8वीं सदी में करकोट वंश के राजा ललितादित्य मुक्तपीड ने बनवाया था, जिसे 15वीं सदी में सिकंदर शाह मिरी ने ध्वस्त कर दिया।

2. मोढेरा सूर्य मंदिर, गुजरात
11वीं सदी में यह मंदिर राजा भीमदेव-। ने बनवाया। 1024-1025 के बीच मंदिर पर महम्मूद गजनी ने हमले किए, लेकिन असफल रहा।

इसके बाद अलाउद्दीन खिलजी ने भी मोढेरा सूर्य मंदिर पर आक्रमण कर मंदिर को बहुत नुकसान पहुंचाया।

3. काशी विश्वनाथ मंदिर, बनारस
यह 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है। इस मंदिर का निर्माण काशी नरेश महाराजा बलवंत सिंह ने करवाया।

इस मंदिर पर कई बार हमले हुए। आखिरी बार औरंगजेब के शासनकाल में इस मंदिर को तोड़ दिया गया।

4. कृष्ण जन्मभूमि, मथुरा
श्रीकृष्ण की जन्मभूमि को भी कई बार हमले झेलने पड़े। 1670 में औरंगजेब की सेना ने भी यहां धावा बोला, जिससे मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा।

5. राम जन्मभूमि, अयोध्या
दावा किया जाता है कि बाबर ने 16वीं शताब्दी में बाबर ने राम की जन्मभूमि पर हमला कर मंदिर तोड़ दिया और मस्जिद बनवा दी।

6. सोमनाथ मंदिर, गुजरात
1025 में महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को तुड़वा दिया था। बाद में इसका पुनर्निर्माण करवा गया। 1706 में औरंगजेब ने फिर इसे तोड़ दिया।

7. मीनाक्षी मंदिर, मदुरई
साल 1310 में मुस्लिम शासक मलिक कफूर ने मंदिर पर हमला कर यहां खूब लूट मचाई थी।

8. रुद्र महालय, गुजरात
इस मंदिर का निर्माण 1140 में जयराज सिद्धराज ने करवाया था। इसपर पहले अलाउद्दीन खिलजी ने, फिर बाद में अहमद शाह प्रथम ने हमले किए।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here