क्रिकेट के करीब 150 साल के इतिहास में अब तक 2500 से ज्यादा टेस्ट मैच हो चुके हैं।
लेकिन, इनमें से सिर्फ 8 मैच ही ऐसे हैं, जिनमें एक भी बॉल फेंके बिना मैच ही कैंसल कर दिया गया।
दुनिया का पहला आधिकारिक टेस्ट मैच 1877 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया।
13 साल बाद फिर इन्हीं दोनों टीमों के बीच टेस्ट मैच आयोजित हुआ, लेकिन भारी बारिश की वजह से इसमें एक भी बॉल नहीं फेंकी जा सकी।
जानिए टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसे 8 मौके कब आए, जिनमें एक भी बॉल डाले बिना मैच कैंसल कर दिया गया।
1. ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
डेट: 25 अगस्त 1890
जगह: ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
2. ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
डेट: 8 जुलाई 1938
जगह: ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
3. ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
डेट: 31 दिसंबर 1970
जगह: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड
4. न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान
डेट: 3 फरवरी 1989
जगह: कैरिसब्रुक, डुनेडिन
5. इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज
डेट: 10 मार्च 1990
जगह: बौर्डा, जॉर्जटाउन
6. पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे
डेट: 17 दिसंबर 1998
जगह: इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद
7. न्यूजीलैंड बनाम भारत
डेट: 18 दिसंबर 1998
जगह: कैरिसब्रुक, डुनेडिन
8. अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड
डेट: 13 सितंबर 2024
जगह: ग्रेटर नोएडा
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें