कहां रहती है आसमान से गिरने वाली बिजली?
Trending
बारिश में आसमान से बिजली गिरना आम बात है, लेकिन इसकी वजह से हर साल दुनिया में हजारों लोगों की मौत हो जाती है।
जानिए कहां से आती है यह बिजली, कैसे गिरती है धरती पर और भारत में कितनी मौतें होती हैं।
दरअसल, बादलों में पानी के छोटे-छोटे कण मौजूद होते हैं, जब हवा और इन कणों के बीच फ्रैक्शन होता है, तो बादल इलेक्ट्रिकल चार्ज हो जाते हैं।
कुछ बादलों पर पॉजिटिव चार्ज होते हैं तो कुछ पर निगेटिव। जब निगेटिव और पॉजिटिव बादल एक-दूसरे से टकराते हैं, तो बिजली पैदा होती है।
आमतौर पर यह बिजली बादलों में ही रहती है, लेकिन कई बार यह इतनी अधिक होती है कि धरती तक पहुंच जाती है।
भारत में बिजली गिरने की वजह से हर साल होने वाली मौत के आंकड़े चौंकाने वाले हैं।
एनसीआरबी के मुताबिक भारत में हर साल करीब 8000 लोगों की जान प्राकृतिक आपदाओं में चली जाती है।
इनमें से करीब 2800 यानी 35 फीसदी से ज्यादा मौतों की वजह सिर्फ आकाशीय बिजली होती है।
देश में आकाशीय बिजली गिरने की करीब 96% घटनाएं ग्रामीण इलाकों में होती हैं।
भारत सरकार ने लोगों को मौसम की सटीक जानकारी देने के लिए “मेघदूत'' और ''दामिनी'' मोबाइल ऐप लॉन्च किए हैं।
इन ऐप्स की मदद से मौसम और बिजली की सटीक जानकारी पहले से मिल सकती है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here