Trending

टीचर हैं तो
आपके लिए बेस्ट
 हैं ये 10 देश

अगर आप पेशे से टीचर हैं, लेकिन दुनिया घूमना चाहते हैं और साथ में कमाई भी, तो विदेश में पढ़ाकर आप इस सपने को हकीकत में बदल सकते हैं।

इन देशों में टीचर्स को सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है। इसलिए टीचिंग जॉब से आपको सिर्फ विदेश घूमने का ही मौका नहीं मिलेगा, बल्कि आपका करियर भी संवर जाएगा।

ग्रेजुएशन हो चुका है तो TEFL सर्टिफिकेट लेकर आप इंटरनेशनल इंग्लिश टीचर बन सकते हैं। कुछ देशों में तो सिर्फ अच्छी इंग्लिश भी काफी है।

साउथ कोरिया इस लिस्ट में टॉप पर है। हाईटेक शहर, फ्री फ्लाइट, बोनस और शानदार सैलरी इसे सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन बनाते हैं।

यहां टीचर्स को 1850 अमेरिकी डॉलर से 2500 अमेरिकी डॉलर तक सैलरी मिलती है। खर्च काटकर भी हर महीने 1000 डॉलर यानी 80,000 रुपए तक बचा सकते हैं।

जापान में टीचिंग का मतलब रिस्पेक्ट, अनुशासन और अच्छा वेतन है। यहां की संस्कृति सीखने लायक है।

अगर आप चाहें सुकूनभरी जिंदगी और कम खर्च वाले देश में रहना चाहते हैं तो थाईलैंड और वियतनाम परफेक्ट है।

कोलंबिया और मैक्सिको में टीचिंग करते हुए लैटिन अमेरिकी कल्चर का बेहतरीन
अनुभव मिलेगा।

स्पेन और जर्मनी यूरोप की क्लासिक लाइफस्टाइल का अनुभव देते हैं। ये दोनों देश भी पढ़ाने के लिए अच्छा है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here