कभी रेसिपी पढ़ते वक्त सोचा है कि बेकिंग सोडा और कुकिंग सोडा क्या एक ही चीज हैं। सिर्फ इसके नाम अलग हैं या वाकई इनमें कोई फर्क होता है।
बेकिंग सोडा, कुकिंग सोडा और सोडा पाउडर ये तीनों दरअसल एक ही चीज हैं। इसका वैज्ञानिक नाम सोडियम
बाइकार्बोनेट है।
ये वही सफेद पाउडर है जो केक फुलाता है, इडली को नरम बनाता है और राजमा जल्दी पकाता है। इसका रोल सिर्फ बेकिंग तक ही सीमित नहीं है।
भारत में इसे आमतौर पर कुकिंग सोडा या खाना बनाने वाला सोडा कहा जाता है। जबकि विदेशों में इसे बेकिंग सोडा कहा जाता है।
बेकिंग सोडा, कुकिंग सोडा और सोडा पाउडर ये तीनों नाम एक ही चीज के हैं।
अब बात करते हैं बेकिंग पाउडर की। ये थोड़ा अलग है। इसमें बेकिंग सोडा के साथ-साथ एसिड और स्टार्च भी मिला होता है।
बेकिंग पाउडर को अलग से एसिड की जरूरत नहीं होती। आप बस पानी या दूध मिलाएं और ये खुद ही रिएक्ट करना शुरू कर देता है।
बेकिंग पाउडर दो तरह का होता है। सिंगल एक्टिंग, जो तुरंत रिएक्ट करता है और डबल एक्टिंग, जो मिक्स होते ही और गर्म करने पर रिएक्ट करता है।
बेकिंग सोडा तभी काम करता है जब रेसिपी में कोई खट्टा पदार्थ जैसे दही या नींबू हो वरना इसका स्वाद खराब हो सकता है और टेक्सचर भी बिगड़ सकता है।
छोले या राजमा जल्दी पकाने में भी बेकिंग सोडा काम आता है। वहीं बेकिंग पाउडर पकोड़े या केक में इस्तेमाल होता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें