Trending

ब्लैकआउट और कर्फ्यू में क्या अंतर?

भारत में ब्लैकआउट और कर्फ्यू दोनों ही आपातकालीन उपाय हैं लेकिन इनके उद्देश्य और तरीका अलग है। आइए जानते हैं

ब्लैकआउट तब लागू होता है जब बिजली और रोशनी को बंद किया जाता है ताकि दुश्मन के विमान या मिसाइलों को लक्ष्य पहचानने से रोका जा सके।

कर्फ्यू का उद्देश्य लोगों की गतिविधियों पर नियंत्रण रखना होता है। इसमें रात के समय या खास समय पर लोगों को बाहर निकलने से रोका जाता है।

ब्लैकआउट में केवल रोशनी और बिजली की आपूर्ति को बंद किया जाता है। दुकानों, सड़कों, घरों, और सार्वजनिक परिवहन को भी बंद किया जा सकता है।

कर्फ्यू में, लोग अपने घरों से बाहर नहीं जा सकते। सड़कों पर लोग नहीं होते और व्यवसाय भी बंद रहते हैं। यह संकट या हिंसा से बचने के लिए किया जाता है।

हालिया भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर भारतीय सीमा क्षेत्रों में ब्लैकआउट लागू किया गया था।

ब्लैकआउट का मुख्य उद्देश्य है दुश्मन के हवाई हमलों से बचाव। इस दौरान, सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किसी भी तरह की रोशनी नहीं रखी जाती।

हाल ही में देशभर में ब्लैकआउट की स्थिति की मॉक ड्रिल भी की गयी थी। ड्रिल में नागरिकों को युद्ध के समय की स्थिति के लिए तैयार किया जाता है।

ब्लैकआउट युद्ध या बाहरी खतरों से सुरक्षा के लिए होता है, जबकि कर्फ्यू आंतरिक संकट से निपटने के लिए लगाया जाता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here