Trending

ग्लोबल वार्मिंग-जलवायु परिवर्तन में कितना अंतर?

अक्सर लोग ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन को एक जैसा मान लेते हैं, जबकि दोनों में अंतर है। आइए इसे समझते हैं।

ग्लोबल वार्मिंग का मतलब धरती के औसत तापमान का धीरे-धीरे बढ़ने से है।

इस तापमान वृद्धि का मुख्य कारण ग्रीनहाउस गैसें, जैसे कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेन हैं।

ये गैसें धरती से निकलने वाली गर्मी को रात में बाहर नहीं जाने देतीं, जिससे तापमान लगातार बढ़ता है।

जलवायु परिवर्तन का मतलब किसी क्षेत्र के मौसम में लंबे समय तक स्थायी बदलाव
आना है।

ग्लोबल वार्मिंग के कारण जलवायु में बड़े परिवर्तन देखे जाते हैं, जैसे बर्फ का पिघलना, समुद्र स्तर का बढ़ना और मौसम चक्रों
में गड़बड़ी।

जलवायु परिवर्तन केवल इंसानी गतिविधियों से नहीं होता। इसमें ज्वालामुखी, महासागर की धाराएं और पृथ्वी की गति भी भूमिका
निभाती हैं।

जलवायु परिवर्तन लाखों सालों से होता आ रहा है, लेकिन आज इसकी गति मानव गतिविधियों की वजह से बहुत तेज हो गई है।

ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जुड़े हुए हैं, पर ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन का एक मुख्य कारण है।

आज दुनिया ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों को जलवायु परिवर्तन के रूप में महसूस कर
रही है।

समय के साथ मौसम के पैटर्न बदल रहे हैं, जिसका असर बाढ़, सूखा और तेज गर्मी जैसी आपदाओं के रूप में सामने आ रहा है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here