गर्मियों में मिलने वाला बैंगनी और स्वाद से भरपूर जामुन का दुनिया में सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन है। आइए जानते हैं
इससे पहले ये जानना जरूरी है कि जामुन और प्लम एक जैसे नहीं होते। दोनों अलग-अलग फल हैं, जिनका उत्पादन और उपयोग भी अलग है।
जावा प्लम को वैज्ञानिक भाषा में Syzygium cumini कहा जाता है। ये भारत समेत दक्षिण एशिया के हिस्सों में ज्यादा उगता है।
अगर बात सिर्फ जावा प्लम यानी जामुन की हो, तो भारत दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
अगर बात करें प्लम के कुल उत्पादन की यानि सभी किस्मों को मिलाकर तो चीन इस मामले में नंबर वन है। चीन हर साल करीब 67 लाख टन प्लम उगाता है।
भारत इस लिस्ट में नौवें नंबर पर आता है। लेकिन ये आंकड़े जावा प्लम नहीं बल्कि सभी प्रकार के प्लम को मिलाकर हैं।
चीन के बाद रोमानिया, सर्बिया, तुर्की, ईरान और अमेरिका प्लम उत्पादन में टॉप पर हैं। ये प्लम को बड़े पैमाने पर एक्सपोर्ट भी
करते हैं।
भारत में जामुन की खेती मुख्यतः उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र और कर्नाटक में होती है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें